PayTM Ban by RBI, पे टी एम विवाद को लेकर 1 बड़ा खुलासा
नमस्कार, पे टी एम विवाद को लेकर एक बड़ा खुलासा हम आपके सामने लेकर आ रहे हैं जहाँ पर की आर बी आई को किस तरह से पेटियम पेमेंट बैंक में कई तरह की गड़बड़ियां मिली थी। ये पूरी जानकारी सूत्रों के हवाले से हमें मिली है। इसमें बताया गया है कि केवाईसी की कमी की वजह से मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है।
शायद PAYTM में पेमेंट में मनी लॉन्ड्रिंग हो रहा था
इसमें बताया गया है कि 1000 से ज्यादा ग्राहक एक ही पैन कार्ड से जुड़े हुए थे। इन ग्राहकों ने करोड़ों रुपए का लेन देन किया पेटियम पेमेंट बैंक (PPBL) के कामकाज में भी गड़बड़ियां मिली है। बैंक का वित्तीय और गैर वित्तीय काम 197 कम्यूनिकेशन से जुड़ा हुआ था। प्रमोटर समूह के साथ ज़रा भी दूरी नहीं रखी गई। पेरेंट ऍप के जरिए लेन देन हुआ जिससे डेटा प्राइवेसी का खतरा था। और यही कारण है की इसके बाद PayTM Ban by RBI.
![PayTM Ban by RBI, पे टी एम विवाद को लेकर 1 बड़ा खुलासा 8 PayTM Ban by RBI](https://www.readitdaily.com/wp-content/uploads/2024/02/image-5.png)
सूत्रों ने हमें बताया है की शायद ये मनी लॉन्ड्रिंग का शक हो सकता है क्योंकि शायद PAYTM में पेमेंट में मनी लॉन्ड्रिंग हो रहा था, जिसकी वजह से पेटियम पेमेंट बैंक अपना के KYC ढंग से नहीं कर पा रहा था। हमें ये भी बताया है की करीबन 1000 यूजर्स का ऐसा पता लगा है जिनका पैन सेम अकाउन्ट से लिंक किया गया था और यही वो कस्टमर्स है। यही वो 1000 कुछ कस्टमर्स है जो कि करोड़ों की ट्रांसक्शन्स उन्हें अकाउन्ट से करी जा रही थे।
आर बी आई ने गवर्नेंस स्टैन्डर्ड पे जो है पेटियम के उनके बारे में भी बहुत खराब तरीके से उनको इसके बारे में पता लगा है। उनको गवर्नेंस स्टैंडर्ड्स में दिक्कत दिख रही थी कि पेटियम पेमेंट बैंक उनको फॉलो नहीं कर रहा था। और तो और जो की पेटियम पेमेंट बैंक है वो की एक सिस्टर कंपनी है। पेटियम की एक एसोसिएट है 197 कम्यूनिकेशन की मेन कंपनी नहीं है तो पेटियम पेमेंट बैंक्स की जो फाइनैंशल और नॉन फाइनैंशल बिज़नेस थी। आर बी आई का ऐसा मानना है वो मिक्स हो रहे थे जो की असली तौर से अलग अलग होने चाहिए थे।
और आपको बता दें कि PayTM Ban by RBI के बाद पेटियम पेमेंट्स बैंक लगातार सवालों के घेरे में आ रहा है। जहाँ एक ओर पेटियम को डाउनग्रेड कर दिया गया है, वहीं पिछले दो दिनों में उसके शेयर में करीब 40% की गिरावट हुई है। पेटियम को लेकर अनिश्चितता भी लगातार बनी हुई है। आज पेटियम के संस्थापक और सी इ ओ विजय शेखर शर्मा ने आर बी आई के निर्देशों को लेकर अपने ग्राहकों की आशंकाओं को X पे ट्वीट करके दूर करने की कोशिश की है। विजय शेखर शर्मा का X पे किया गया ट्वीट नीचे देख सकते हैं।
क्या प्रभावित हुआ और क्या नहीं ?
उन्होंने एक बयान में कहा कि पेटियम के ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। PayTM Ban by RBI के बाद भी पेटियम और उसकी सेवाएं 29 फरवरी के बाद चालू रहेंगी। अधिकांश सेवाएं विभिन्न बैंकरों के साथ भागीदारी में भी है। यूजर्स के बचत खातों, वॉलेट और फास्ट ट्रैक पर इसका असर नहीं पड़ेगा। एन सी एम सी खातों में जमा राशि भी इससे प्रभावित नहीं होगी। मौजूदा शेष राशि का इस्तेमाल भी ग्राहक जारी रख सकते हैं। ये सफाई दी गई है।
क्या पेटीएम मनी पे कोई प्रभाव है ?
साथ ही कहा गया है कि आर बी आई के निर्देशों से पेटियम मनी के कामकाज पर कोई असर नहीं है। शेयर म्यूच्यूअल फण्ड और एन पी एस में निवेश भी प्रभावित नहीं हुआ है।
क्रेडिट और विमा जैसी दूसरी वित्तीय सेवाएं भी चालू रहेंगी। ये सेवाएं किसी भी तरह से एसोसिएट बैंक से नहीं जुड़ी हैं। पेटियम क्यू आर साउंड बॉक्स कार्ड मशीन सामान्य रूप से जारी रहेंगी। साथ ही नए ऑफलाइन व्यापारियों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। मोबाइल रिचार्ज सब्सक्रिप्शन दूसरे भुगतान पहले की तरह ही चलते रहे।
और पेटियम को लेकर इसके ग्राहकों के मन में कई बड़े सवाल है। हम इन सवालों का जवाब देने का प्रयास कर रहे हैं। सवाल ये है कि क्या पेटियम पेमेंट सर्विस का इस्तेमाल जारी रखा जा सकता है? इसका जवाब है आप इसको जारी रख सकते हैं।
क्या फास्ट टैग यूज कर सकते हैं ?
PAYTM Ban on RBI – ये भी सवाल है कि क्या फास्ट टैग अब भी इस्तेमाल हो सकता है? इसका भी जवाब है कि मौजूदा जो बैलेंस है उसका आप इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन 29 फरवरी के बाद आप नया फण्ड इसमें नहीं डाल पाएंगे।
फिर ये भी सवाल आता है 29 फरवरी के बाद क्या होगा ?
जवाब ये है कि अन्य एजेंसी से आप नया फास्टैग अब खरीद ले। मौजूदा पेटियम फास्ट टैग डियाक्टिवेट कर ले।
Read our other blog post here.